Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पायलट की रहस्यमय मौत!

फ्लैट से फंदे पर झूलता मिला शव

04 Dec 2025

पायलट की रहस्यमय मौत!

कोलकाता। गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। गिरीश पार्क इलाके में एक फ्लैट से 21 वर्षीय ट्रेनिंग ले रहे पायलट की का झूलता हुआ शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृत युवक का नाम सौम्यदित्य कुंडू है, जो मधु राय लेन का निवासी था। जानकारी के अनुसार, सौम्यादित्य पिछले एक साल से दक्षिण अफ्रीका में पायलट की ट्रेनिंग ले रहे थे और कुछ ही दिन पहले घर लौटे थे। परिवार के मुताबिक, वह बुधवार की शाम घर से निकले थे। देर रात तक जब वापस नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे। मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने पर पता चला कि वह अपने चाचा के सेन्ट्रल एवेन्यू स्थित फ्लैट पर गए हैं। वहीं से देर रात उनका फंदे पर झूलता शव मिला। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक टैबलेट भी बरामद हुआ, जिसकी पीठ पर अंग्रेजी में 'लोस्टÓ लिखा हुआ था। यह लिखावट क्यों की गई, क्या सौम्यादित्य किसी मानसिक दबाव या अवसाद में थे पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिवार सूत्रों के अनुसार, सौम्यादित्य एक मेधावी छात्र थे और बचपन से पायलट बनने का सपना देखते थे। विदेश में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अगले साल की शुरुआत में उन्हें फिर दक्षिण अफ्रीका जाना था। मौत की खबर से परिवार सदमे में है और समझ नहीं पा रहा कि अचानक ऐसा क्या हो गया। पुलिस रिश्तों से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि एक युवती के साथ उनका प्रेम संबंध था। उसमें किसी तरह का तनाव चल रहा था या नहीं, यह भी जांच का विषय है। गिरीश पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पायलट की रहस्यमय मौत!
फ्लैट से फंदे पर झूलता मिला शव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News